Marigold Miracle: A Natural Ally for Every Organic Farmer

 

1. Soil Conditioner (मृदा सुधारक के रूप में)

गेंदा की जड़ें गुच्छों में ग्रोथ करती हैं, जो मिट्टी के कठोर ढेलों को तोड़कर मिट्टी को भुरभुरा करती हैं। मिट्टी पोलो होने से Soil Aeration में मदद मिलती है। साथ ही इनकी पत्तियाँ मिट्टी में मिलकर ऑर्गेनिक मैन्योर (जैविक खाद) को बढ़ाती हैं, जिससे मिट्टी में उपस्थित केंचुओं को भोजन मिलता है और ऐरेशन से केंचुओं की संख्या में भारी वृद्धि होती है।



2. As a Biofumigant (जैविक धूमक के रूप में)

गेंदे की जड़ों में अल्फ़ा-टर्टिएनिल ($\alpha$-terthienyl) नाम का तत्व पाया जाता है जो मिट्टी में Fumigant के रूप में काम करता है, जिससे निमेटोड (विशेषकर Root-knot Nematodes) पूरी तरह खत्म हो जाते हैं।



3. As a Soil Cover Crop (मृदा संरक्षण के रूप में)

ढलान वाली मेड़ों में गेंदा लगाने से इसकी जड़ें मिट्टी को मजबूती से बाँधकर रखती हैं और मिट्टी के कटाव (Soil Erosion) को रोकती हैं। 


4. As a Weeder / Weed Suppressor (खरपतवार नियंत्रक के रूप में)

जिस खेत में खरपतवार ज्यादा होते हैं, वहाँ इसे लगाने से यह खरपतवार को ग्रोथ करने के लिए जगह नहीं देता है। जगह नहीं मिलने के कारण खरपतवारों की वानस्पतिक वृद्धि रुक जाती है और वे बीज पैदा नहीं कर पाते हैं।


5. As an Attractor & Trap Crop (आकर्षक एवं ट्रैप क्रॉप के रूप में)

गेंदा अपने चमकीले पीले व नारंगी रंगों से कीटों को आकर्षित करता है। हानिकारक कीट आकर्षित होकर मुख्य फसल के बजाय गेंदे पर आते हैं। वहीं मित्र कीटों ( मांसाहारी) को एक ही जगह पर प्रचुर मात्रा में भोजन मिलता है, जिससे मित्र कीटों की जनन वृद्धि में भारी बढ़ोतरी होती है। इसका परिणाम यह होता है कि खेत में नुकसान पहुँचाने वाले कीटों की संख्या में भारी कमी आती है।


Trap Crop Ratio (रोपण अनुपात):

मुख्य फसल रोपण अनुपात (गेंदा : मुख्य फसल) विवरण
टमाटर 1:16 या 1:18 हर 16 से 18 कतारों के बाद 1 कतार गेंदा
गोभी / बंदगोभी 1:10 या 1:12 हर 10 से 12 कतारों के बाद 1 कतार गेंदा


 6. As a Buffer Zone (बफर ज़ोन निर्माता के रूप में)

ऑर्गेनिक फार्मिंग (जैविक खेती) में पड़ोसी रसायनिक खेतों से आने वाले कीटनाशकों के स्प्रे और हानिकारक कीटों के बहाव को रोकने के लिए खेत की सीमाओं पर 5 मीटर चौड़ा बफर ज़ोन बनाया जाता है। गेंदा इस 5 मीटर के ज़ोन को बनाने के लिए सबसे उत्तम पौधा है, क्योंकि इसकी कैनोपी डेंसिटी (घनापन) बहुत अधिक होती है, जो बाहर से आने वाले कीटों को सीधे जैविक खेत में घुसने से भौतिक दीवार की तरह रोकती. है।




7. As a Confuser (कीटों को भ्रमित करने वाला)

गेंदे के फूलों से निकलने वाला लिमोनेन (Limonene) खुशबू के रूप में वातावरण में फैलता है। इससे एफिड (माहू) और वाइट फ्लाई (सफेद मक्खी) जो टमाटर और गोभी की प्राकृतिक गंध से आकर्षित होते हैं, उन्हें गेंदे से निकलने वाला लिमोनेन कवर कर लेता है। इससे कीट कन्फ्यूज होते हैं, उनकी जन्म दर कम होती है और वे खेत से भाग जाते हैं।




8. As an Extra Incomer (अतिरिक्त आय का स्रोत)
मुख्य फसल के साथ गेंदा लगाने से किसानों को बाजार में फूल (सजावट, पूजा और मालाओं) बेचकर बिना किसी अतिरिक्त लागत के अतिरिक्त नकद आय प्राप्त होती है। 




9. As Environment Perfume (पर्यावरण सुगंध व स्वच्छता)

गेंदे के पौधे और फूलों की प्राकृतिक तेज खुशबू आसपास के वातावरण में फैलकर हवा को शुद्ध व तरोताजा रखती है तथा मक्खी-मच्छरों को दूर भगाती है।


Comments

Popular Posts